इस फिगर में आप मनचाहा जिन्स, स्कर्ट या कुछ भी पहन सकती हैं। गोल्ड जिम के फिटनेस एक्सपर्ट, गणेश एक्सपर्ट ने कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताया है जिनके मदद से आप अपने बॉडी के लोअर पोर्शन को शेप में ला सकती हैं।
क्रंचेस- बॉडी को स्ट्रेंथ देने के लिए क्रंचेस और रिवर्स क्रंचेस करें इससे जांघ और बॉडी के लोअर पोर्शन के मसल्स को टोन अप किया जाता है जिससे बट या नितंभ शेप में आने लगता है।
डेडलिफ्ट- अगर आप फ्लैट बट चाहती हैं तो डेडलिफ्ट करने से जांघ के पीछले अंश के मसल्स टोनअप होते हैं। हफ़्ते में 3 बार 2 सेट में 15 रेप्स करें।
पॉलिमेट्रिक जंप्स- बट को शेप में लाने का आसान तरीका है पॉलिमेट्रिक जंप। हाथों को ऊंचा करके कूदने से बेहतर तरीके से काम करता है। हर सेट में 20 सेकेंड के अंतराल में 10 बार इसको करें।
स्क्वाट और लंजेस- ग्लूट्स और थाई को शेप में लाने का सबसे बेहतर एक्सरसाइज है। इससे आपके बॉडी का लोअर पार्ट भी टोन अप हो जाता है। पहले एक सेट में 10-15 बार इसे करें और फिर धीरे-धीरे इसको बढ़ायें।
अपहिल पर चढ़े- ऊंचे पहाड़ी पर चढ़ने पर हिप्स और बट को अच्छा लिफ्ट मिलता है जिससे उन्हें शेप में आने में मदद मिलती है।


0 comments:
Post a Comment