सुबह जल्दी उठकर योगाभ्यास करने का मन ही नहीं करता, है न! कोई बात नहीं नीता शर्मा आर्ट ऑफ लिविंग की योगा टीचर ने ऐसे कुछ आसनों के बारे में बताया है जिनके लिए सिर्फ आपको दस मिनट निकालने की ज़रूरत होगी। और सबसे अच्छी बात ये है बिना ज्यादा मेहनत के आप हाथ और पैर के साथ पूरे बॉडी को टोन अप कर पायेंगे।
1.उत्कटासन- ये आसन देखने में जितना मुश्किल लगता है उतना है नहीं। क्योंकि इसको करना बहुत आसान होता है जिससे जांघ और पैरों को मजबूती मिलती है। इसको कम से कम दस बार करने के लिए सिर्फ 3 मिनट टाइम लगता है।
2.सेतुबंधासन- इस आसन को करने में शायद डर लग सकता है लेकिन इसको करना बहुत आसान होता है। पांच बार सांस रोककर पांच बार इस आसन को करने में सिर्फ 2 मिनट समय लगता है।
3.पश्चिमोत्तासन- इस आसन को करने के लिए बैठकर नीचे की झुककर पैर के अंगुठों को छूना होता है। इससे जांघ और पैरों को स्ट्रेंथ मिलता है। इस आसन का सबसे ज्यादा फायदा पाने के लिए दस बार सांस रोककर तीन बार दोहरायें।
4.कुंभाकासन- कु़ंभाकासन एक ऐसा आसन है जिससे पूरे बॉडी को टोन अप तो किया ही जा सकता है साथ ही इसके अभ्यास से ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न होता है। एक मिनट तक इस अभ्यास को करने से आप खुद ही कैलोरी बर्न होते हुए महसूस कर पायेंगे।
5.बालासन- इस आसन को चाइल्ड पोज़ कहते हैं जिससे पूरे पीठ और शरीर के मांसपेशियों को तनाव से मुक्ति मिलती है।
6.अधोमुखश्वानासन- इस आसन से पूरे शरीर को बैलेंस और स्ट्रेंथ मिलता है जिससे हाथ, कंधा, पैर और शरीर के नीचले अंग, नितंब को मजबूती मिलती है। इसको एक मिनट तक नॉर्मल तरीके से सांस लेते हुए करने की ज़रूरत होती है।


0 comments:
Post a Comment