अगर आप मोटे हो रहे हैं, और अपना मोटापा कम करने के लिए कई तरीके आजमा चुके हैं तो अपने खाना बनाने वाले तेल पर जरूर गौर करें। अगर आप नारियल के तेल में खाना बनाएं तो यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
नारियल के तेल में बने खाने में फैट बिल्कुल नहीं होता और यह आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करता है। यह शरीर में जमा नहीं होता बल्कि ऊर्जा देने के काम आता है। अगर इसे अलग-अलग तरीकों से उपयोग किया जाए तो यह वजन घटाने में भी काफी मददगार होता है। नारियल तेल मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को भी बूस्ट करता है।
नारियल के तेल से पाचन बेहतर होता है। यह तेल शरीर के अंदर जाते ही कोशिकाओं को पोषित करना शुरू कर देता है। जब हम कच्चे नारियल तेल में बना खाना खाते हैं तो यह सीधे लीवर में पहुंचकर कोशिकाओं में फैल जाता है और फैट कणों को अपनी ओर खींच लेता है। कोशिकाओं में जाकर ये फैट कण तुरंत एनर्जी में बदल जाते हैं।
नारियल का तेल पचने में आसान होता है, क्योंकि इसमें कम फैटी एसिड पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला ट्राइग्लिसराइड, शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जो कि फैटी एसिड को ऊर्जा में बदल देता है। हर दिन अपने आहार के लिए नारियल तेल के दो से तीन बड़े चम्मच को शामिल करें।


0 comments:
Post a Comment